Petrol-Diesel Price Today October 11, 2024: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को राहत देखने को मिली। इसके असर से भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है।
ब्रेंट क्रूड 0.27 डॉलर घटकर 79.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24 डॉलर की कमी के साथ 75.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
असम: पेट्रोल की कीमत में 1.01 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 98.29 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 89.52 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
मेघालय: पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 20 पैसे महंगा होकर क्रमशः 96.53 रुपये और 87.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
अरुणाचल प्रदेश: पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 109.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे घटकर 97.53 रुपये प्रति लीटर हो गया।
पुडुचेरी, पंजाब और ओडिशा में पेट्रोल क्रमशः 13, 51 और 9 पैसे कम होकर 94.21, 97.04 और 100.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमतें भी 12, 49 और 9 पैसे घटकर 84.43, 87.55 और 92.55 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
राजस्थान: पेट्रोल 2 पैसे चढ़कर 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे बढ़कर 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गया।
तमिलनाडु: पेट्रोल-डीजल 1-1 पैसे कम होकर 100.76 रुपये और 92.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहे हैं।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल 31 पैसे कम होकर 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे घटकर 87.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
भुवनेश्वर: पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 92.55 रुपये और डीजल 9 पैसे घटकर 100.97 रुपये प्रति लीटर हो गया।
जयपुर: पेट्रोल-डीजल क्रमशः 3 और 2 पैसे बढ़कर 104.88 और 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गए।