Petrol-Diesel Price Today 08 March: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका सीधा असर देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
शनिवार, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 1.02% (0.68 डॉलर) बढ़कर 67.04 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.30% (0.90 डॉलर) बढ़कर 70.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
गुरुग्राम: पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 95.25 रुपये और 88.10 रुपये प्रति लीटर हो गया।
भुवनेश्वर: पेट्रोल और डीजल दोनों 3 पैसे महंगे होकर क्रमशः 100.97 रुपये और 92.55 रुपये प्रति लीटर हो गए।
पटना: पेट्रोल और डीजल दोनों 5 पैसे महंगे होकर क्रमशः 105.58 रुपये और 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गए।
आगरा: पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 11 पैसे महंगा होकर क्रमशः 94.61 रुपये और 87.69 रुपये प्रति लीटर हो गया।
अलीगढ़: पेट्रोल और डीजल दोनों 5 पैसे महंगे होकर क्रमशः 95.10 रुपये और 88.24 रुपये प्रति लीटर हो गए।
प्रयागराज: पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 46 पैसे महंगा होकर क्रमशः 96.46 रुपये और 89.60 रुपये प्रति लीटर हो गया।
जयपुर: पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 104.38 रुपये और डीजल 31 पैसे सस्ता होकर 89.90 रुपये प्रति लीटर हो गया।
आजमगढ़: पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 95.22 रुपये और 88.39 रुपये प्रति लीटर हो गया।