सबसे पहले किसी टब में गुनगुना पानी डाल लें. उसमे नींबू की कुछ स्लाइस और शैंपू डालें।

अपने नाखूनों पर थोड़ी क्रीम या शहद की मालिश करें।
अब पैरों को 10-15 मिनट तक पानी में डाले रहें
नींबू, चीनी और नारियल या जैतून तेल से होममेड स्क्रब या किसी भी स्क्रब से स्क्रबिंग करें
पैरों से टैनिंग हटाने के लिए नींबू के स्लाइस को अपनी त्वचा पर रगड़ें
अब प्यूबिक स्टोन या किसी फुटब्रश से पैरों को अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लें.'
एड़ी और नाखूनों के आस-पास अच्छी तरह से साफ कर लें.
नाखूनों को साफ करने के लिए घर में पड़ा एक पुराना टूथब्रश यूज करें।
पैरों से डेड स्किन को अच्छी तरह से निकाल लें.
अब पैरों को पोंछने के बाद कोई मॉश्चराइजर से पैरों की मालिश कर लें.
अब फाइलर की मदद से अपने नाखूनों को अच्छी शेप दें.
अब अपना कोई पसंदीदा नेल पेंट लगा लें.