Parineeti Chopra News: प्रेग्नेंट हैं परिणीति चोपड़ा! क्या पहले बच्चें के बनेंगे नेता राघव चड्ढा पापा, जानिए क्या है सच्चाई...
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। परिणीति ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वो प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं।
बीते साल यानी 2023 में परिणीति ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा संग शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद परिणीति अक्सर राधव संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही परिणीति के प्रेग्नेंसी को लेकर कयासबाजी होनी शुरू हो गई है।
दरअसल, हाल ही में परिणीति चोपड़ा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थी। इस इस दौरान परिणीति को देखते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। उनका वीडियो सामने आते ही लो गुड न्यूज को लेकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया।
इसके पीछे की वजह ये थी कि परिणीति ने ढील ड्रेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने व्हाइट कलर की लूट शर्ट के साथ शॉट्स पहने उनके इस लुक को देखने के बाद लोगों को लगा वो प्रेग्नेंट हैं।
परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर ज्यादातर यूजर्स ने परिणीति को प्रेग्नेंट बताया।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गुड न्यूज आने वाली है।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'ये पक्का प्रेग्नेंट हैं।'
तो ने लिखा है, 'प्रेगनेंसी अनाउंस कर दो अब तो।' एक यूजर ने लिखता है, 'परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं।' इस तरह के कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।