पपीता डाइजेस्टिव है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम के सिक्रीशन को प्रमोट करता है और भोजन को छोटे हिस्सों में तोड़ने और पचने में मदद करता है। जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
पपीता कब्ज़ के लिए रामबाण है। इसमें लेक्सेटिव गुण होते हैं जिनकी वजह से कब्ज़ से राहत मिलती है और मलत्याग आसान हो जाता है।
पपीते में लाइकोपीन होता है। यह सेल्स को प्रोटेक्ट करता है और कैंसर से बचाव में भी मदद कर सकता है।
पपीते में एंटी डिप्रेशन प्रापर्टीज़ है। अगर आपको बहुत तनाव और चिंता बनी रहती है तो आपको खाली पेट पपीते को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए।
इसमें एंटी अल्सर गुण होते हैं। यह पेट के अल्सर को ठीक कर सकता है। पेट की जलन को भी यह दूर करता है।
पपीता आंखों के लिए बहुत अच्छा है। इसमें भरपूर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन है जो आंखों की रोशनी को बेहतर करता है। साथ ही उम्र के साथ आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को क्षीण करता है।
पपीता ओबेसिटी को दूर करता है और बढ़े वजन को कम करने में मददगार है। इसके 100 ग्राम में लगभग 40% फाइबर होता है। खाली पेट पपीता खाने से फूड क्रेविंग कम होती है।
विटामिन सी, ए और फोलेट से भरपूर पपीता हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और पोटेशियम से भरपूर पपीता के हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखता है और हाई बीपी को भी कंट्रोल करता है।
पपीते में पाए जाने वाले विटामिन A और C स्किन और बालों के लिए भी बहुत बढ़िया है।
यह बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाता है और एजिंग के लक्षणों को भी कम करता है।