पपीते में ढेर सारा फाइबर होता है। पपीते का जूस पीने से अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। कब्ज़ के लिये तो यह रामबाण है।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पपीता जूस आपको लंबे समय तक तृप्त रखता है। इसमें कैलाेरी भी कम हाेती है। इसलिए वेट लाॅस के लिए उपयोगी है।
एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर पपीते का जूस आपकी इम्यूनिटी को स्ट्राॅन्ग करता है।
विटामिन ए से भरपूर पपीते का जूस आंखों की रौशनी को अच्छा रखता है। यह बढ़ती उम्र में आँखों को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
पपीते में पर्याप्त विटामिन सी के साथ मैग्नीशियम भी होता है जो दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर रखता और तनाव और मूड स्विंग को भी नियंत्रित करता है।
पपीते के जूस में लाइकाेपीन पाया जाता है, जो कैंसर के खिलाफ कारगर है। पपीते के जूस का नियमित सेवन हड्डियों ,कोलन और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में खासकर कारगर है।
इसमें मौजूद पैपेन डेड स्किन को रिमूव करने में सहायक है। वहीं विटामिन सी संक्रमण से बचाता है। साथ ही यह स्किन टोन को बेहतर करता और स्किन को चमकदार बनाता है।
पपीते के जूस के नियमित सेवन से आपको मूत्रविकारों से राहत मिलती है।
पपीते के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स, पाेटैशियम, मैग्नीशियम आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण होते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कंट्राेल में रहता है।
पपीते का जूस कैसे बनाएं:- एक मिक्सर में पपीते के एक कप ताजे कटे हुए टुकड़े और एक चम्मच शहद मिलाएं।
इसमें एक चौथाई कप पानी या उपलब्ध हो तो संतरे का जूस डालें और मिक्सी चलाएं। आपका पपीते का जूस तैयार है।