गर्मियां शुरू हो गई है ऐसे में ठंडा पानी के लिए मिट्टी के मटके(घड़े) का सहारा लेते हैं.
मिट्टी के घड़े का पानी ठंडा भी होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं मटके से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान न रखा जाये तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मटका जिस घर में रहता है वहां माँ लक्ष्मी की कृपा रहती है साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मिट्टी का मटका उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा जल के देवता वरुण देव की होती है.
घर पर मिट्टी का मटका खाली नहीं रखना चाहिए. इससे घर में दरिद्रता आती है.
मटके को कभी भी गन्दी जगह पर न रखें इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है.
मटके को सीधे नीचे न रखें इसे किसी चीज के ऊपर ही रखें. यह शुभ होता है.
मटके के वास्तु नियमों का अगर ध्यान रखा जाए तो घर में लक्ष्मी का वास होता है और सुख समृद्धि आती है.