Panchang 22 May 2024: जानिए कैसा रहेगा बुधवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त...
आज का पंचांग तारीख 22 मई, दिन बुधवार है. बुधवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया चतुर्दशी तिथि है. ये तिथि बुधवार को शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी.
हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग कहते हैं. इससे हमें पता चलता है कि दिन में शुभ कार्य के लिए कौन सा मुहूर्त है, किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय:- सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर, सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 8 मिनट पर
शुभ मुहूर्त:- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.05 - सुबह 04.46, अभिजित मुहूर्त सुबह 11.51 - दोपहर 12.45, गोधूलि मुहूर्त शाम 06.38 - शाम 06.59
अमृत काल मुहूर्त:- रात 10.14 - रात 11.48, विजय मुहूर्त दोपहर 02.34 - दोपहर 03.27, निशिता काल मुहूर्त रात 11.57 - प्रात: 12.38, 22 मई
अशुभ मुहूर्त:- यमगण्ड - सुबह 08.53 - सुबह 10.35, गुलिक काल - दोपहर 12.18 - दोपहर 02.01, विडाल योग - सुबह 05.46 - सुबह 05.27, 22 मई
राहुकाल:- राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है.
23 मई को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.