आप घर बैठे PAN कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए किसी साइबर कैफ़े जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
पैन कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले NSDL (Protean eGov) या UTIITSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
स्क्रॉल करके PAN Card Services पर क्लीक करें, वहां नया पेज खुलेगा, इसके बाद Changes/Correction in PAN" ऑप्शन पर क्लीक करें.
इसके बाद आपको यहां कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल आदि जानकारी भर दें.
बेसिक डिटेल्स भरने के बाद 15 अंकों का एक टोकन नंबर जनरेट होगा. इसे संभाल कर रख लें.
अब कौन-सी जानकारी बदलनी है, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि उसे टिक करें. सब कुछ सही सही भरें.
सब कुछ भरने के बाद जरुरी डाक्यूमेंट्स- पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि का सबूत, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
अब ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान कर दें, अपडेट फीस 50 रुपए है. ये सब के 15 से 20 वर्किंग डेज बाद आपका पैन कार्ड अपडेट हो जाएगा, आप इसे इसी वेबसाइट पर ट्रेस भी कर सकते हैं.