OpenAI अब सिर्फ सॉफ्टवेयर बनाने तक नहीं रुकना चाहती है। कंपनी अपना पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक स्मार्ट स्पीकर होगा जिसमें ChatGPT AI का यूज़ होगा। यह कोई आम स्पीकर होगा। तो आइए जानते है पूरी डिटेल्स...
रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्ट स्पीकर में कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा अपने आसपास रखे सामान को पहचान पाएगा, कमरे में क्या हो रहा है यह समझ पाएगा और लोगों की बातचीत को भी सुनकर प्रोसेस कर पाएगा।
इस स्मार्ट स्पीकर की कीमत 200 से 300 डॉलर यानी करीब 18 हजार से 27 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है।
सबसे अलग बात यह है कि यह डिवाइस सिर्फ "ओके गूगल" या "एलेक्सा" टाइप कमांड पर नहीं चलेगा। यह यूजर के बिहेवियर को ऑब्जर्व करेगा और खुद से सजेशन देगा। यह फीचर इसे बाकी स्मार्ट स्पीकर्स से काफी अलग बनाता है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस डिवाइस में फेस आईडी जैसी टेक्नोलॉजी आ सकती है। इसका मतलब यह है कि स्पीकर यह पहचान लेगा कि उसके सामने कौन खड़ा है।
यह स्मार्ट स्पीकर 2027 से पहले मार्केट में आने की उम्मीद कम है। कंपनी अभी हार्डवेयर और AI फीचर्स दोनों पर काम कर रही है और जब तक सब कुछ पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता तब तक लॉन्च नहीं किया जाएगा।
स्पीकर के अलावा OpenAI एक और प्रोडक्ट पर काम कर रही है और वो है AI वाला स्मार्ट ग्लास। हालांकि यह प्रोडक्ट अभी बहुत शुरुआती स्टेज में है। रिपोर्ट बता रही हैं कि इसका मास प्रोडक्शन 2028 से पहले शुरू होना मुश्किल है।
कुल मिलाकर OpenAI का प्लान साफ है। कंपनी AI को सिर्फ फोन और लैपटॉप की स्क्रीन तक सीमित नहीं रखना चाहती बल्कि उसे घर के अंदर तक लाना चाहती है। अगर यह स्मार्ट स्पीकर वाकई में वो सब कर पाया जो दावा किया जा रहा है।