लैंड रोवर ने रेंज रोवर SV का रणथंभौर एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 4 करोड़ 98 हजार रुपये से शुरू होती है। यह खास कार केवल 12 लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

यह कार खासतौर से इंडियन मार्केट के लिए डिजाइन की गई है। इसका लिमिटेड एडिशन केवल 12 यूनिट्स में ही उपलब्ध है, जो इसे और भी खास बनाता है।
इस शानदार SUV का डिजाइन टाइगर से प्रेरित है। इसकी स्टाइलिंग में बाघ की धारियों को ध्यान में रखकर बेस्पोक ब्लैक फिनिश का उपयोग किया गया है।
कार के एक्सटीरियर में रेड हाइलाइट्स और 23 इंच के डार्क अलॉय व्हील्स हैं। इसका लुक बेहद आकर्षक और दमदार है, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है।
कार के अंदरूनी हिस्से में प्रीमियम लेदर का इस्तेमाल किया गया है। कंफर्ट और लग्जरी का खास ध्यान रखते हुए सीटों पर सेमी-एनालाइन लेदर का उपयोग हुआ है।
इस कार में कस्टमाइज स्कैटर कूशन और क्रोम हाइलाइट्स मिलते हैं। इसके अलावा, व्हाइट सिरेमिक डायल और लाइट वेंज विनीर भी मौजूद हैं।
रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन में पीछे के पैसेंजर के लिए फोल्डेबल सीट्स और पावर्ड टेबल का खास फीचर है। यह इसे और भी आरामदायक बनाता है।
इस खास SUV में रेफ्रिजरेटेड कंपार्टमेंट भी दिया गया है। आप सफर के दौरान कोल्ड-ड्रिंक और खाने का मजा ले सकते हैं।
रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन में 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 394bhp की पावर और 550nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावरफुल परफॉर्मेंस का वादा करता है।
इसका 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन इसे बेहतरीन स्पीड और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देता है। यह कार लंबे सफर के लिए परफेक्ट है।
रेंज रोवर SV रणथंभौर एडिशन को खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो लग्जरी और पावर दोनों का अनुभव करना चाहते हैं।
यह लिमिटेड एडिशन रेंज रोवर केवल 12 यूनिट्स में उपलब्ध है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि यह जल्द ही बिक जाएगी।
NEXT
Explore