विराट कोहली की बेटी को लेकर रेप की धमकी देने वाला गिरफ़्तार...

मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुल‍िस ने धमकी देने के आरोप में हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है. 23 वर्षीय रामनागेश अलिबथिनी को मुंबई की सायबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद विराट कोहली और उनके परिवार को धमकियां मिली थीं.
दिल्ली महिला आयोग की ओर से पुलिस को नोटिस भेजा गया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना को बेहद ही शर्मनाक करार दिया.
स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस देते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो हार का सामना किया है. पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया.