Apple iPhone 14 इस समय दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाले Apple iPhone मॉडल में से एक है। इसे Flipkart Big Billion Days Sale 2023 में जबरदस्त रिस्पोंस मिला और यह पिछले कुछ समय से Flipkart सेल में सबसे ज़्यादा बिकने वाला Apple iPhone मॉडल रहा है।

Apple iPhone 14 फिलहाल ऑफिसियल स्टोर मूल्य से 10,901 रुपये की छूट के बाद Flipkart पर 58,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा, खरीदार Flipkart Axis बैंक कार्ड पर कैशबैक पर 2949 रुपये की छूट पा सकते हैं, जिससे Apple iPhone 14 की कीमत 56,050 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा, Flipkart आपके पुराने स्मार्टफोन के बदले 50,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। सभी ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ, आप Flipkart सेल में Apple iPhone 14 को सिर्फ 6050 रुपये में पा सकते हैं।
Apple iPhone 14, Apple iPhone 15 का छोटे भाई जैसा है जिसे कंपनी ने पिछले साल के अंत में लॉन्च किया था। Apple iPhone 14 को Apple iPhone 14 Pro और Plus के साथ 2022 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Apple iPhone 14, Apple iPhone 13 के समान चिपसेट द्वारा संचालित है, लेकिन अधिक कोर के साथ। इसमें iPhone 13 जैसा नॉच के साथ फ्रंट में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जिसमें वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा है। पीछे की तरफ फोन में 12MP सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप है।
Apple iPhone 14, Apple iPhone 13 के साथ समानताओं के कारण लॉन्च के तुरंत बाद अपनी छाप छोड़ने में विफल रहा। Flipkart और Amazon की बिक्री में छूट मिलने के बाद iPhone 14 ने खरीदारों का कुछ ध्यान आकर्षित किया।