Ola का नया प्लान, अब ग्रोसरी डिलीवरी मार्केट में करेगा धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरा डिटेल्स...
भाविश अग्रवाल के स्वामित्व वाली कंपनी OLA ने नया प्लान तैयार किया है. अब ये कंपनी ग्रोसिरी डिलिवरी कंपनी में एंटर करने जा रही है.
जिसके लिए उसने Open Network for Digital Commerce (ONDC) को चुना है. ये सर्विस जल्द ही शुरू हो सकती है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.
भारत में ग्रोसरी डिलिवरी मार्केट तेजी से एक्सपेंड कर रहा है. दिल्ली-NCR समेत मेट्रो सिटी में इस तरह के प्लेटफॉर्म काफी पॉपुलर हो रहे हैं.
बहुत से लोग घर बैठे फोन कॉल या ऐप की मदद से ऑर्डर करके सामान मंगवा सकते हैं. Blinkit और Bi Basket जैसे कई ऐप मौजूद हैं.
Ola के लिए ग्रोसरी डिलिवरी नई नहीं है. साल 2015 में ओला ने एक स्टैंडअलोन ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर को बेंगलुरू में लॉन्च किया था. इस साल फूड डिलिवरी ऐप भी लॉन्च किया था.
इसके पीछे आइडिया ये था कि कैब और ड्राइवर्स, सुबह 9 बजे से लेकर रात 11 बजे तक ग्रोसरी की भी डिलिवरी कर सकेंगे. हालांकि लॉन्चिंग के कुछ महीने बाद ही इस सर्विस को बंद कर दिया गया था.सम्बंधित ख़बरें
इसके बाद साल 2012 में ओला वेंचर ने ओला डैश के नाम से मुंबई और बेंगलुरु में ग्रोसरी डिलिवरी सर्विस की शुरुआत की. जहां इसके करीब 15 स्टोर थे. 1 साल बाद इस सर्विस को भी अचानक बंद कर दिया गया.
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) भारत सरकार की एक पहल है. इसका उद्देश्य ई-कॉमर्स नेटवर्क को बढ़ावा देना है. ONDC का मकसद निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है.
यह छोटे कारोबारों के लिए भी यूजफुल है. जिनके पास मार्केट में मौजूद बड़े प्लेयर्स से मुकाबला करने के लिए ज्यादा रुपये और संसाधन नहीं होते हैं, वे इस प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं.