आज का मूलांक: व्यापार में इन अंक वालो को होगा बंपर लाभ, खुशियों से भरा रहेगा दिन, जानिए
मूलांक 1:- आज आपके लिए समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा। अगर किसी काम को लेकर तनाव था, तो वह काम बनता हुआ नजर आएगा।
मूलांक 2:- आज राजनीति या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर में किसी नए मेहमान की दस्तक भी होगी।
मूलांक 3:- आज आपको अपने काम के लिए नई योजनाएं भी बनानी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नया वाहन आप खरीद सकते हैं।
मूलांक 4:- आज यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी भी प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी।
मूलांक 5:- आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन के लिए आपका चयन हो सकता है। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे।
मूलांक 6:- आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
मूलांक 7:- आज रिश्तों में मेलजोल बढ़ेगा। घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी।
मूलांक 8:- आज काम का तनाव स्वभाव को प्रभावित करेगा। सेहत सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समझ जरूरी होगी।
मूलांक 9:- आज आप फैसले सोच-समझकर लें। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।