अच्छी सेहत के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

अगर आप भी 6 घंटे की नींद लेने के बाद स्वस्थ्य रहने का सोच रहें हैं तो आप गलत हो सकते हैं.

रोजाना नींद पूरी न होने से दिमाग की काम करने की रफ्तार धीरे हो जाती है.

कम सोने की आदत शरीर के संतुलन को बिगाड़ देती है और वजन बढ़ने लगता है.

नींद की कमी दिल पर दबाव डालती है, जिससे हार्ट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है.

जो लोग ठीक से नहीं सोते, वे जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं.

पर्याप्त आराम न मिलने से चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव बढ़ जाता है.

अच्छी सेहत के लिए रोज तय समय पर पूरी नींद लें.