नींबू को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इसके छिलके इससे भी ज्यादा लाभदायक होता है.

नींबू के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.
नींबू के छिलके में डी-लाइमोनीन नामक तत्व होता है जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.
नींबू के छिलके में मौजूफ पेक्टिन नामक तत्त्व वजन घटाने में मदद करता है.
नींबू के छिलके कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद है.
नींबू के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है.
नींबू के छिलके में एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, विटामिन-ई और विटामिन-सी पाया जाता है जो स्किन के लिए फायदेमंद है.
नींबू के छिलकों में फ्लेवानॉयड पाया जाता है, जो स्ट्रेस को कम करने करता है.
नींबू के छिलकों का पेस्ट बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकता है.
नींबू के छिलके दांतों में कैविटी, मसूड़ों में खून और सूजन की समस्या में मददगार होता है.