दिनभर की थकान के बाद एक अच्छी नींद सभी चाहते हैं.
वहीँ, अगले दिन एनर्जी के साथ उठने के लिए भी रात में अच्छी नींद जरूरी है.
अच्छी और गहरी नींद के लिए कुछ ऐसे काम हैं जिन्हे सोने से पहले नहीं करना चाहिए.
सोने से पहले मोबाइल- स्क्रीन का ज़्यादा इस्तेमाल न करें, 45–60 मिनट पहले स्क्रीन बंद कर देना चाहिए.
सोने से पहले भारी या तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए इससे रात में गैस, एसिडिटी, पेट भारी हो सकती है.
सोने से पहले चाय, कॉफी या डार्क चॉकलेट का सेवन न करें, क्योंकि कैफीन की वजह से नींद में खलल आती है.
सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी न पीये क्युकी इस वजह से ताकि बार-बार टॉयलेट जाना पड़ सकता है.
सोने से पहले बहुत ज़्यादा न सोचे या न तनाव लें, इससे बेचैनी होगी और नींद खराब हो सकती है.
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.