नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, पेट की समस्या , हार्ट, त्वचा, किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है.
लेकिन फिर भी कई महिला के मन में यह सवाल रहता है कि प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं. तो चलिए आईये जानते हैं.
गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा होता है.
नारियल पानी में प्रेग्नेंसी के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे कि, विटामिन्स, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, कैल्शियम, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं. जो माँ और बच्चे के लिए जरूरी है.
रिपोर्ट के अनुसार, गर्भावस्‍था के दौरान नारियल पानी पीने से इम्‍युनिटी बढ़ती है.
नारियल पानी प्रेग्नेंसी में सीने में जलन की समस्‍या को कम करता है.
गर्भावस्‍था में होने वाली मॉर्निंग सिकनेस और थकान से राहत पाने के लिए नारियल पानी बेहद फायदेमंद है.
प्रेग्नेंसी में पाचन तंत्र पर असर पड़ता है जैसे कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, और पेट फूलना आदि. नारियल पानी इन समस्याओं से बचाता है.
प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल पानी पीने से महिलाओं का वजन नियंत्रित रहता है