कान शरीर का नाजुक हिस्सा है जिसका ध्यान रखना जरुरी है.
अक्सर नहाते समय कान में पानी चला जाता है जिससे दर्द होने लगता है.
कान में पानी चले जाने पर घबराने की कोई जरुरत नहीं है ऐसे में कोई घरेलु उपाय आजमा सकते है.
कान में पानी चले जाने पर सबसे पहले सिर झुकाएं और हिलाएं इससे पानी निकल जाएगा.
इसके बाद कान के निचले हिस्से यानी लोब हाथ से नीचे - पीछे की ओर खींचें.
जिस कान में पानी गया हो उसी तरफ करवट लेकर 5 से 10 मिनट तक लेट जाएं. इससे पानी निकल जाएगा.
हथेली से कान को ढकें और हल्का दबाकर छोड़ें इससे पानी बाहर आता है.
हेयर ड्रायर को low heat + low speed पर रखकर कान से 1–1.5 फीट दूर रखकर 30–40 सेकंड हलकी हवा दें.