कोल्ड प्रैस्ड तकनीक से बिना कोई रसायन मिलाए तैयार किया जाने वाला कच्ची घानी सरसों तेल खाना बनाने के लिए रिफाइंड ऑइल से बहुत बेहतर है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

कच्ची घानी सरसों के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह तेल विटामिन ई और के, ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है।
आयुर्वेद में भी कुकिंग के लिए कच्ची घानी के तेल को सबसे अच्छा माना गया है। यह शरीर में त्रिदोषों यानि वात, पित्त और कफ को संतुलित रखता है।
कच्ची घानी सरसों का तेल मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है।यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है।
कच्ची घानी सरसों तेल अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर होता है। साथ ही इसमें लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो पाचन को बेहतर रख कब्ज़ से राहत दिलाती हैं।
विटामिन ई से भरपूर कच्ची घानी सरसों तेल स्किन के लिए बहुत अच्छा है। यह स्किन को मॉइश्चराइज करता है और पोषण देता है।
वजन कम करने के लिहाज से भी कच्ची घानी के तेल को बेहतरीन माना गया है।
कच्ची घानी सरसों तेल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफ्लेमेशन के कारण होने वाली समस्याओं जैसे गठिया, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, पेट की सूजन और अस्थमा जैसी बीमारियों के कारण होने वाली तकलीफ को कम कर सकते हैं।
कच्ची घानी सरसों तेल ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में भी उपयोगी है।
कच्ची घानी सरसों तेल बालों को मज़बूत, घना और शाइनी बनाता है। आप इससे सिर की मालिश भी कर सकते हैं।