क्या आपको याद है प्रयागराज महाकुंभ मेले में अपनी खुबसूरत नीली आंखों ने दिल चुराने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले, जो रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई. जी हां... वही नीली आंखों वाली वायरल गर्ल को लेकर अब एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है.
दरअसल, महाकुंभ की नीली आंखों वाली माला विक्रेता मोनालिसा ने अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचा ली है.
अब वही मोनालिसा और फरमान ने पहले कोर्ट मैरिज किया और फिर बाद में तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी किए है. वही इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
इस वीडियो में वायरल गर्ल मोनालिसा को बॉयफ्रेंड फरमान खान मंगलसूत्र पहनाते और माथे में सिंदूर लगाते हुए नजर आ रहे है, वही दूसरी तरफ एक और वीडियो में दोनों मैरिज सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे है.
वही बताया जा रहा है कि मोनालिसा के इस शादी के खिलाफ उनके परिवार वाले ने विरोध किया है. और वे तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपनी सुरक्षा के लिए केरल में गुहार लगाई है, वही मुस्लिम बॉयफ्रेंड से मोनालिसा ने शादी करने पर फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद का करार दिया है.
वही फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा जिन्होंने मोनालिसा को 'द मणिपुर डायरी' से फिल्मों में लॉन्च किया था, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें दावा निर्देशक ने किया है कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार बन चुकी है.
बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ मेले की मोनालिस और मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान का डेटिंग करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर बातचीत के द्वार शुरू हुआ था.