Munakka Khane Ke Fayde: भीगे हुए मुनक्के का सेवन बढ़ाएगा सुंदरता और शरीर में फूंक देगा नयी जान...

मुनक्के यानि काली किशमिश आपके लिए सेहत का वरदान हैं। मुनक्के को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।

Munakka Khane Ke Fayde: भीगे हुए मुनक्के का सेवन बढ़ाएगा सुंदरता और शरीर में फूंक देगा नयी जान...
मुनक्के में कैल्शियम,पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन,प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं। साथ ही जिंक, फॉस्फोरस,मैग्नीशियम, नेचुरल शुगर भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। मुनक्का में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं।
Munakka Khane Ke Fayde: भीगे हुए मुनक्के का सेवन बढ़ाएगा सुंदरता और शरीर में फूंक देगा नयी जान...
मुनक्के में भरपूर कैल्शियम होता है जो हमारे ढांचे को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें बोरोन भी होता है जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है।
Munakka Khane Ke Fayde: भीगे हुए मुनक्के का सेवन बढ़ाएगा सुंदरता और शरीर में फूंक देगा नयी जान...
मुनक्का LDL यानि खराब कोलेस्ट्राॅल को घटाने में खास भूमिका निभाता है। साथ ही इसमें भरपूर पोटेशियम पाया जाता है जो हाई बीपी को नियंत्रित करता है।
मुनक्का न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों से समृद्ध है।इसके सेवन से समझने, सीखने और याद रखने की क्षमता में सुधार होता है। मुनक्का मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और उदासी को दूर करता है।
मुनक्के में आयरन और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आवश्यक हैं।
मुनक्का में जिंक पाया जाता है जो पुरुषों में सैक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के प्रोडक्शन के लिए ज़रूरी है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो कामेच्छा को बढ़ाता है।
मुनक्का यौन दुर्बलता को दूर करता है।
मुनक्का पाचन के लिए अच्छा है। इसे भिगोकर जो पानी बचता है उसे पीने से पेट आसानी से साफ होता है। फाइबर से भरपूर मुनक्का मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है।
मुनक्का महिलाओं की पीरियड क्रैम्प्स के कारण होने वाली तकलीफ और अनियमित पीरियड की समस्या को भी कम करता है।
मुनक्का आंखों पर उम्र के प्रभाव को धीमा करता है। इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे मोतियाबिंद, रतौंधी जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।
मुनक्का खून को साफ कर स्किन को बेहतर रखता है। यह कोलेजन को बूस्ट करता है जिससे चेहरे पर एजिंग के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते।
मुनक्के में भरपूर आयरन और विटामिन सी होता है जो बालों के रोमों को पोषण देता है और स्केल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। इसके सेवन से बाल मजबूत होते हैं।