मोटोरोला कंपनी ने अपने फ्लिप स्मार्टफोन Razr 50 Ultra पर 10,000 रुपये की छूट दे रही है।

Motorola Razr 50 Ultra की नई कीमत 89,999 रुपये है। पहले इसकी कीमत 99,999 रुपये थी। अब इसे आप सस्ते में खरीद सकते है।
स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट EMI और 17,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। पुराने फोन की कंडीशन के अनुसार छूट मिलेगी।
Motorola Razr 50 Ultra तीन रंगों में उपलब्ध है: मिडनाइट ब्लू, पीच फज, और स्प्रिंग ग्रीन।
6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। साथ ही 4 इंच का आउटर डिस्प्ले भी है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8S जेन 3 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 735 GPU दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। यह आपको बेहतरीन स्पीड और स्टोरेज का अनुभव देगा।
Motorola Razr 50 Ultra में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का 2x टेलीफोटो कैमरा है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 4000mAh की बैटरी है। इसे 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस और IPX8 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
Motorola Razr 50 Ultra में डुअल सिम 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है।
फोन Android 14 आधारित Hello UI पर चलता है। इसमें 3 साल का सॉफ्टवेयर और 4 साल का सुरक्षा अपडेट मिलेगा।