अक्सर आपने बड़े बुजुर्ग और डॉक्टर को कहते सूना होगा कि सूरज के निकलने से पहले उठना चाहिए.
आयुर्वेद और वास्तु के अनुसार भी सूर्योदय से पहले उठना शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
वास्तु के अनुसार सुबह जल्दी उठकर, पूजा, साफ-सफाई करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
सूर्योदय से पहले जगने से दिमाग ज़्यादा शांत और तेज़ होता है.
सूर्योदय से पहले उठने से शरीर में ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है.
सूर्योदय से पहले उठने से तनाव और डिप्रेशन में कमी आती है.
सुबह जल्दी उठने से सूरज की पहली किरणें औषधि की तरह काम करती है. जो इम्युनिटी मजबूत करती है
सूर्योदय से पहले उठने से कई बीमारियाँ जैसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल, डायबिटीज, मोटापे, नींद की समस्या से राहत मिलती है.