Moonglet Recipe in Hindi: सुबह के नाश्ते में शामिल करें मूंगलेट, यहां जानिए एकदम अनोखे अंदाज आसान तरीके की रेसिपी...

ब्रेकफास्ट के लिए मूंगलेट एक परफेक्ट फूड डिश है। मूंग की दाल से तैयार होने वाला मूंगलेट स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत टेस्टी और हेल्दी नाश्ते से हो। इस मामले में मूंगलेट एकदम परफेक्ट रेसिपी है।
कई घरों में होता है कि बच्चों के लिए अलग से नाश्ता तैयार करना पड़ता है लेकिन मूंगलेट रेसिपी बड़ों के साथ ही बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। इस रेसिपी की खासियत है कि इसे बनाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ती है। ये मिनटों में तैयार होने वाली फूड डिश है। तो चलिए जानतें है इसकी रेसिपी..
मूंगलेट बनाने के लिये सामग्री:- मूंग दाल - 1 कप, उड़द दाल-2 टेबल स्पून (ऑप्शनल), पानी-आवश्यकतानुसार, हींग-1/4 टी स्पून, नमक-स्वादानुसार, शिमला मिर्च - 1, बारीक कटी
प्याज - 1, बारीक कटी, काॅर्न-1/2 कटोरी (ऑप्शनल), खाने का सोडा- आवश्यकतानुसार, चुकंदर-अदरक के लच्छे- थोड़े से, हरा धनिया - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा, बटर- आवश्यकतानुसार
मूंगलेट ऐसे बनाएं:- 1. सबसे पहले दालों को साफ कर अच्छी तरह धो लें और कम से कम 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। उसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें और एकदम कम पानी के साथ दाल को पीस लें।
हमारी दाल एकदम बारीक पिसी हुई भी नहीं होनी चाहिए और दरदरी भी नहीं होनी चाहिए। अब इस तैयार बैटर में नमक, हींग और हल्दी एड करें। अब बैटर को करीब पांच मिनट के लिए फेंट लें और अलग रख दें। इससे ये फ्लफी बनेगा।
अब बैटर में थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह कुछ सेकंड फेंट लें। हमें बैटर डोसे जैसी फ्री फ्लोइंग कंसल्टेंसी का चाहिए। अब दो से तीन बड़े चम्मच बैटर को एक सेपरेट बोल में निकालें। अब इसमें शिमला मिर्च, प्याज और काॅर्न डालें। दो चुटकी खाने का सोडा डालें और एक बार फिर हल्का सा फेंट लें।
अब एक नाॅनस्टिक पैन में दो चम्मच बटर पिघलाएं। इसे पूरे पैन में फैला दें। अब छोटे बोल का सब्जी वाला पूरा घोल पैन में डाल दें। हमें मूंगलेट थोड़ा थिक ही चाहिए। ऊपर से चुकंदर, अदरक के जूलियंस और धनिया फैला दें।
दो मिनट इसे एक तरफ से पकने दें और फिर पलट दें। दूसरी तरफ से भी इसे एक से दो मिनट पकने दें। आपका बेहद टेस्टी और हेल्दी मूंगलेट तैयार है। प्रोसेस को रिपीट कर बाकी के मूंगलेट भी बना लें। धनिया पुदीने की चटनी या किसी भी मनपसंद चटनी या साॅस के साथ इसका मज़ा लें।