चांद में बनाने जा रहा आलीशान होटल, एक रात की कीमत सुन चौंक जाएंगे आप...

Photo: Pinterest
'चांद के पार चलो…'अब तक आपने ये गाना सुना है, लेकिन जल्द ही आप चांद पर बने होटल में रुक पाएंगे। शायद आपको ये बात कपोर-कल्पना लग रही हो, लेकिन इस पर हकीकत में काम हो रहा है।
Photo: Pinterest
रिपोर्ट के मुताबिक, GRU ने चांद पर छुट्टियां बिताने वालों के लिए 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ रुपये डिपॉजिट करने के लिए कहा है।
Photo: Pinterest
यह होटल 2032 तक खुल जाएगा और इसके लिए एक रात का किराया 4.1 लाख डॉलर यानी लगभग 3.7 करोड़ रुपये रखा गया है।
Photo: Pinterest
रिपोर्ट के मुताबिक, चांद पर बनने वाले इस आलीशान होटल के पहले गेस्ट को 2032 में वेलकम किया जा सकता है।
Photo: Pinterest
अगर, आप भी चांद पर बनने जा रहे इस आलीशान होटल में ठहरना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले स्टार्ट-अप की वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा।
Photo: Pinterest
इसके लिए 1 हजार डॉलर यानी लगभग 90 हजार रुपये का नॉन-रिफंडेबल अप्लीकेशन फीस भरना होगा। सेलेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको 2.5 लाख से 1 मिलियन डॉलर तक रिफंडेबल डिपॉजिट भरना होगा।
Photo: Pinterest
हालांकि, GRU ने फिलहाल इसकी फाइनल प्राइसिंग रिवील नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि इस होटल में ठहरने का किराया 10 मिलियन डॉलर यानी 90 करोड़ से ज्यादा नहीं होगा।
Photo: Pinterest
GRU स्पेस वेबसाइट के मुताबिक, चांद पर अब तक केवल 12 एस्ट्रॉनॉट्स ने कदम रखा है। होटल बनने के बाद आम इंसान भी चांद पर मूनवॉक का आनंद ले सकेंगे।
Photo: Pinterest
Space.com के मुताबिक, GRU को एक 21 साल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर ग्रेजुएट Skyler Chen ने क्रिएट किया है।
Photo: Pinterest
Chen ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि हम एक ऐसे इंफ्लेक्शन प्वाइंट के दौरान रहते हैं, यदि हम सफल हुए, तो चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अरबों मानव जीवन पैदा हो सकते हैं।
Photo: Pinterest
GRU Space की वेबसाइट के मुताबिक, 2026 में चांद पर बनने वाले होटल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 2027 में प्राइवेट ऑक्शन किया जाएगा और लूनर स्टे के लिए लोगों को चुना जाएगा
Photo: Pinterest
2029 में पहला कंस्ट्रक्शन पेलोड चांद पर भेजा जाएगा। 2031 में लूनर हेबिटेट और कंस्ट्रक्शन सिस्टम को डिप्लॉय किया जाएगा और 2032 में चांद पर पहले गेस्ट का वेलकम किया जाएगा।