‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर कुछ दिन पहले ही फैंस को जानकारी दी थी।

अब इस शो के दूसरे लीड एक्टर ने अपनी तबीयत को लेकर हैरान कर देने वाली जानकारी दी है।
शो में कार्तिक का किरदार निभाने वाले मोहसिन खान ने बताया है कि पिछले साल उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आया था और उन्होंने इसके बारे में किसी को बताया नहीं था।
मोहसिन खान ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपने हार्ट अटैक के बारे में बताया है। एक्टर के इंटरव्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि मोहसिन ने बताया कि अब वो बिल्कुल फिट हैं, लेकिन जिस वक्त ऐसा हुआ था तब वह काफी परेशान हो गए थे।
मोहसिन का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें मोहसिन कह रहे हैं, “फैटी लिवर हो गया था।
तो पिछले साल मुझे माइल्ड हार्ट अटैक आया था और मैंने बताया नहीं।
बहुत ज्यादा बढ़ गया था, मैं कुछ दिनों के लिए एडमिट भी रहा। फिर इलाज वगैरह हुआ, 2-3 हॉस्पिटल चेंज किए हमने, लेकिन अब सब कंट्रोल में है माशा अल्लाह!”
मोहसिन ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी इम्यूनिटी पर असर पड़ा था। वो अकसर बीमार हो जाया गया करते थे।
जब उनसे फैटी लिवर पूछा गया कि उनका फैटी लिवर क्यों हुआ तो उन्होंने कहा, “पता नहीं, इसे नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर कहते हैं।
अल्कोहल बिना पिए भी आपको फैटी लिवर हो सकता है। पर वो पता नहीं हो जाता है। शायद सोने का पैटर्न सही नहीं है, तो हुआ हो।”
बता दें कि मोहसिन खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेकंंड जनरेशन में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी संग नजर आए थे।
इस दौरान जहां मोहसिन खान ने कार्तिक का रोल निभाया तो वहीं एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्षरा की बेटी नायरा बनी थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार शों कार्तिक और नायरा की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।
इस शो के दौरान शिवांगी और मोहसिन के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्यार हो गया।
हालांकि बाद में ये खबरें भी सामने आईं कि मोहसिन और शिवांगी के बीच ब्रेकअप हो गया है।