आजकल दुनियाभर में MMS लीक होने की अपराध लगातार बढ़ती जा रहा है, खासकर उन लोगो का जो आज के जमाने में सबसे ज्यादा फेमस है. लेकिन क्या आप जानते है MMS लीक होने का क्या है काल सच...
सोशल मीडिया की दुनिया में प्राइवेट वीडियो का फैलना ऐसा होता है, जैसे हवा का एक झोंका पलभर में वह वीडियो इतनी तेजी से अपलोड होने लगता है जिसे बाद रोकना असंभव हो जाता है क्योंकि मिनटों में यह हजारों लोगों तक पहुंच जाता है.
ऐसे में यह सवाल उठता है कि यह वीडियो किसी के द्वारा या जानबूझकर वायरल किए गए हैं. इस लेख के माध्यम से आप जान जाएंगे क्या है MMS का पूरा सच.
MMS का पूरा नाम मल्टीमीडिया मैसेजिंग सर्विस (Multimedia Messaging Service) है जो मोबाइल फोन के जरिए फोटो, वीडियो, ऑडियो और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट भेजने का एक तकनीकी माध्यम था.
लेकिन आज के समय में जब लोग MMS लीक की बात करते हैं तो इसका मतलब किसी व्यक्ति की प्राइवेट वीडियो या फोटो से होता है जो उसकी सहमति के बिना सोशल मीडिया पर फैला दी जाती है.
प्राइवेट वीडियो के लीक होने का सबसे आम कारण है कपल्स के बीच ब्रेकअप होना. जब दो व्यक्तियों के बीच संबंध खत्म हो जाते हैं तो एक पक्ष दूसरे पक्ष को नुकसान पहुंचाने की इरादे से उसके प्राइवेट वीडियो लीक करना शुरू कर देता है.
लोग अपने फोन में अक्सर थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टॉल कर लेते हैं. जिससे वह हमारे सिस्टम में वायरस छोड़ देता है और हमारे प्राइवेट चैट्स और वीडियो किसी दूसरे के कंट्रोल में चले जाते है.
कई बार ऐसा भी देखा गया है कि यह थर्ड पार्टी ऐप आपकी बिना परमिशन के आपके प्राइवेट वीडियो को पोर्नोग्राफी वेबसाइट पर अपलोड करना शुरू कर देता है.
कई बार फोन बेचते वक्त भी लोग बड़ी लापरवाही कर बैठे हैं. बहुत से लोग सोचते हैं कि एक बार फैक्ट्री रिसेट कर देने से सारा डेटा हमेशा के लिए मिट जाता है लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है. ऐसे कई तरीके हैं जिनसे प्राइवेट डेटा रिकवर करके मिसयूज किया जा सकता है.
इसी कारण से लोगों का प्राइवेट वीडियो लीक होने का सबसे ज्यादा आम कारण है. जो बाद में लोगों की जिंदगी को बर्बाद में बदल देता है.