Mishri Ke Fayde: मिश्री का पानी गर्मी से थके-हारे तन में भर देगा एनर्जी, सुधारेगा पाचन, जानिए फायदे...
अनरिफाइंड शुगर 'मिश्री' गर्मियों के दौरान शरीर पर अपने कूलिंग और सूदिंग इफेक्ट के लिए जानी जाती है। मिश्री में केल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन्स और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं।
गर्मी में इसे ठंडे पानी में घोलकर पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और आप थकान का नाम ही भूल जाते हैं।
मिश्री में डाइजेस्टिव गुण होते हैं। मिश्री का पानी पेट के पीएच को बैलेंस करता है। मिश्री अपच, गैस, एसिडिटी आदि से आपको दूर रखती है।
मिश्री के सेवन मुंह के छालों से राहत मिलती है।
सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करने से खाना अच्छी तरह पचता है। आंतें साफ रहती हैं तो वजन घटाने में मदद मिलती है।
मिश्री में आयरन की अच्छी मात्रा होती है इसलिए नियमित रूप से इसके सेवन से एनीमिया से राहत मिल सकती है।
दूध में मिश्री घोलकर पीने से स्ट्रैस और एंग्ज़ाइटी से राहत मिलती है। मिश्री का सूदिंग असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है।
मिश्री को सौंफ और बादाम के साथ पीसकर इसे दूध के साथ लें तो नियमित सेवन से आपको आंखों की रौशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
कूलिंग इफेक्ट वाली मिश्री के नियमित सेवन से गर्मियों में नकसीर से बचा जा सकता है।
मिश्री में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
NEXT
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 14 May 2024