कच्चे दूध को त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है ये कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और कालेपन से छुटकारा दिलाता है.

कच्चे दूध से आप फेस पैक बना सकते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं. तो चलिए आईये जानते हैं.
मुलायम- ग्लोइंग स्किन के लिए दूध और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. 1 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक बनाये.
कील-मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए दूध और हल्दी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं.
स्किन की टैनिंग कम करने के लिए कच्चा दूध, बेसन और हल्दी मिलाकर फेसपैक बना सकते हैं.
दूध और चावल का आटा मिलाकर फेस पैक बनाये. यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है.
दूध और गुलाब जल का फेस पैक बनाये यह स्किन को मुलायम बनाता है और मुंहासों को दूर करता है.
टैनिंग, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने के लिए दूध और टमाटर का फेस पैक बनाकर लगाएं.
दूध और चन्दन का फेस पैक बनाये. यह चेहरे की गंदगी को दूर करता है.
दूध और पपीते के गुदे से फेस पैक बनाये. इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम होते हैं, झुर्रियां कम होती हैं.