मेथी का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में बहुत मदद मिलती है। मेथी दाने में मौजूद फाइबर ब्लड में ग्लूकोज़ को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है इससे शुगर स्पाइक नहीं होता।

मेथी दाने का पानी वेट लाॅस में मददगार है।सुबह खाली पेट फाइबर से भरपूर मेथी दाने का पानी पीने से भूख नियंत्रित रहती है, कैलोरी तेजी से बर्न होती है और क्रेविंग्स भी नहीं होतीं।
मेथी का पानी हार्मोनल इम्बेलैंस को ठीक करता है इससे मीनोपाॅज के दौर से गुज़र रही महिलाओं को बहुत राहत मिलती है।
मेथी के पानी में पाचक एंजाइम होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। अपच, ब्लोटिंग, कब्ज़, गैस आदि तमाम समस्याओं को मेथी का पानी ठीक करता है।
मेथी दाने का पानी बैड कोलेस्ट्राॅल को घटाता है इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। यह पानी ब्लड प्रेशर को रेगुलेट भी करता है।
मेथी दाने का पानी मसल बनाने और उन्हें स्ट्राॅन्ग करने में मदद करता है।इससे आपको अपनी मनचाही मस्कुलेरेटी मिलती है।
मेथी दाने का पानी पीरियड्स पेन को कम करता है। अनियमित पीरियड्स और पीसीओडी में भी इसके अच्छे रिजल्ट देखे गए हैं।
मेथी दाने में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रापर्टीज़ पाई जाती हैं। रोज सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने से जोड़ों के दर्द, गठिया, सूजन के दर्द में बहुत राहत मिलती है।
मेथी दाने का पानी ऐसे बनाएं:- मेथी का पानी बनाने के लिए मेथी दानों को हल्का सा भूनकर पीस लें। आप इन्हें सादे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब 1 चम्मच मेथी दाने पाउडर को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो कर रखें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।
मेथी के दाने गलाने पर चिकने हो जाते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें भी खा सकें तो आपको और फायदे मिलेंगे।