नए मॉडल में पहले वाले 4 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन को और ज्यादा ताकतवर बनाया गया है। यह इंजन अब 604 bhp की पावर और 850 Nm टॉर्क देता है, जो कि पहले वाले मॉडल से 27 bhp ज्यादा पावर और 50 Nm ज्यादा टॉर्क है। नतीजा, यह गाड़ी 0 से 124mph की रफ्तार मात्र 10.9 सेकंड में ही पकड़ लेती है, और इसकी टॉप स्पीड 197mph है।