महिलाएं अपने दिन की शुरुआत नट्स खाकर करें। रोज़ कम से कम चार से पांच बादाम भिगोकर खाएं।

रोज़ दो अखरोट खाने की कोशिश करें।
एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ाने के लिए अलसी और सोयाबीन उत्पादों को डाइट में शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियाँ, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली को डाइट में शामिल करें।
जिमीकंद इस दौरान महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
मेनोपाॅज के दौरान जिन महिलाओं को रात को नींद न आने की समस्या हो गई है वे सोने से पहले अश्वगंधा का कैप्सूल ले सकती हैं या मुट्ठी भर पिस्ते भी खा सकती हैं।
कैल्शियम के लाॅस को पूरा करने के लिए दूध, दही के अलावा आप हरी पत्तेदार सब्जियां और टोफू आदि ले सकती हैं।
रोज़ाना धूप में कुछ समय ज़रूर गुज़ारें तभी आपके द्वारा लिया गया कैल्शियम बाॅडी के काम आएगा।
हेल्दी फैट्स ज़रूर लें। ये आपके बढ़ते जा रहे फैट को कम करेंगे। इसके लिये आप ड्राई फ्रूट्स और विभिन्न बीज ले सकती हैं।
दालें और फलियां अपनी डाइट में शामिल करें।
मिलेट्स जैसे ज्वार, रागी, बाजरा आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।