हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में आज देखेंगे कि अनुपमा अपनी रिपोर्ट जमा करवा देती है. ये बात जानकर प्रेम को सदमा लग जाता है. प्रेम राही से लिपटकर खूब रोता है. प्रेम दावा करता है कि वो बर्बाद हो चुका है. प्रेम की हालत देखकर राही भी घबरा जाती है.
सीरियल अनुपमा में देखेंगे, प्रेम अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट में बुलाएगा. यहां पर प्रेम अनुपमा को खूब जलील करेगा. वहीं अनुपमा प्रेम से कहेगी कि वो उसे दुखी नहीं देख सकती. जल्द ही प्रेम को रेस्टोरेंट खोलने का दूसरा मौका मिल जाएगा.
अुपमा की बातें सुनकर प्रेम चिढ़ जाएगा. प्रेम कहेगा कि अनुपमा ने उसका साथ क्यों नहीं दिया. जिसके बाद प्रेम अपने घर जाएगा. यहां पर प्रेम वसुंधरा के आगे आंसू बहाएगा.
शो आप देखेंगे, प्रेम दावा करेगा कि वो किसी काम का नहीं है. प्रेम खुद को बेटे के नाम पर कलंक बताएगा. वहीं गौतम प्रेम को राही खिलाफ भड़काएगा. गौतम दावा करेगा कि राही ने प्रेमको हराने के लिए अनुपमा के साथ मिलकर ये साजिश रची है.
दिग्विजय को पता चलेगा कि एक फूड कॉम्पिटिशन होने वाला है. ये बात सुनते ही दिग्विजय अनुपमा को फोन करेगा.
दिग्विजय अनुपमा से पूछेगा कि क्या वही जोशी बेन है. अनुपमा बताएगी कि वही जोशी बेन बनकर यूट्यूब चैनल चलाया करती थी. ये बात जानने के बाद भी दिग्विजय अनुपमा को कुछ नहीं बताएगा.
दिग्विजय कहेगा कि वो एक बार फिर से अपनी बेटी का कैफे खोलना चाहता है, जिसमें उसे अनुपमा की मदद चाहिए.
वही बिना देर किए अनुपमा दिग्विजय के साथ काम करने के लिए राजी हो जाएगी. ऐसे में अनुपमा एक बार फिर से राही को अकेला छोड़कर गोवा रवाना हो जाएगी.