कंपनी ने बुधवार को बताया कि इस कार के स्टीयरिंग गियर बॉक्स में कुछ गड़बड़ी है जिसकी वजह से कार चलाने में दिक्कत हो सकती है।

यह खराबी जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए कंपनी ने फैसला लिया है कि वह 2,555 Alto K10 कारों को वापस मंगाएगी और उनकी मरम्मत करेगी।
मारुति सुजुकी ने बताया कि यह समस्या बहुत कम कारों में देखी गई है लेकिन फिर भी ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
कंपनी ने सभी Alto K10 मालिकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और जब तक कार का यह हिस्सा बदला नहीं जाता, तब तक कार न चलाएँ।
Alto K10 कार मालिकों के लिए राहत की बात यह है कि मारुति सुजुकी ने इस समस्या को पूरी तरह से मुफ्त में ठीक करने का वादा किया है।
कंपनी के अधिकृत डीलर वर्कशॉप जल्द ही इन कार मालिकों से संपर्क करेंगे और उनकी कार का मुफ्त में निरीक्षण करके जरूरी पार्ट्स बदलेंगे।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मारुति सुजुकी को अपनी कारों में खराबी की वजह से ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है।
इस साल मार्च 2024 में भी कंपनी को अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें Baleno और WagonR की 16,000 से ज्यादा यूनिट्स वापस मंगानी पड़ी थीं।
उस समय कारों के फ्यूल पंप मोटर में खराबी पाई गई थी जिसकी वजह से कार अचानक बंद हो सकती थी।