मारुति फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन: मारुति सुजुकी ने फ्रॉन्क्स वेलोसिटी एडिशन को एसयूवी के सभी 14 वेरिएंट में विस्तारित किया है जिसमें 1.2L (पेट्रोल और CNG) और 1.0L पावरट्रेन विकल्प शामिल हैं, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प है।
मारुति फ्रॉन्क्स शुरुआत में वेलोसिटी एडिशन को केवल टर्बो पावरट्रेन के साथ लाया गया था और अब कंपनी ने इसे सभी वेरिएंट में लाने का फैसला किया है।
फ्रॉन्क्स 1.2L वेलोसिटी एडिशन सिग्मा वेरिएंट की कीमत सीमित अवधि के लिए 7.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो नियमित सिग्मा वेरिएंट (7.51 लाख रुपये) से लगभग 22000 रुपये अधिक किफायती है। वेलोसिटी एडिशन विशेष एक्सेसरी अपग्रेड के साथ फ्रॉन्क्स की स्पीड और लुक में बदलाव किया है।
इस मौके पर बोलते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और बिक्री के Senior Executive Officer पार्थो बनर्जी ने कहा "FRONX ने एक अलग पहचान बनाई है, जो उन ग्राहकों को लुभाती है जो एक बोल्ड एसयूवी अनुभव चाहते हैं।
Fronx को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ लाया गया है। दिखावे के शौकीन लोग स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक के साथ बिल्कुल नए 1.0L K-सीरीज़ बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन का विकल्प चुन सकते हैं, जो 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
यह 1.2L K-सीरीज़ डुअल जेट, डुअल VVT इंजन के साथ भी उपलब्ध है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AGS ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, मारुति इस 1.2L इंजन के साथ CNG विकल्प भी प्रदान करती है, जो 28.51 किमी/किलोग्राम की सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास ईंधन दक्षता का दावा करती है।
इसमें कई तरह की सुविधाएँ हैं जैसे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, 360 व्यू कैमरा और वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और बहुत कुछ।