मंगलवार राशिफल:- इन राशियों पर हनुमान जी की बरसेगी कृपा, होगा भरपूर धन लाभ, जानिए
मेष राशि:- आज का दिन अच्छा है। कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है।
वृष राशि:- व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के सदस्य के किसी प्रकार के वाद विवाद से बचें। फालतू के खर्चे हो सकते हैं।
मिथुन राशि:- आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को पैसा उधार न दें और न ही उधार लें।
कर्क राशि:- दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए जाने का सोच सकते हैं।
सिंह राशि:- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों की लाइफ में तनाव हो सकता है। बस किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
कन्या राशि:- व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में अत्यधिक मुनाफा हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जो काफी अच्छी रहेगी।
तुला राशि:- आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि:- आज काफी ज्यादा खुश रहने वाले हैं। पुश्तैनी जमीन संबंधी विवाद में कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। माता पिता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि:- अगर अपना व्यापार बढ़ाना है तो अपनी वाणी को नरम करना होगा। अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं।
मकर राशि:- आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। आपकी वाणी ही आपके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करेगी।
कुंभ राशि:- आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिखाई दे रहा है। घर परिवार में शांति रहेगी। घर पर किसी धार्मिक पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
मीन राशि:- आज काफी समय से फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वाले जातकों को आज अत्यधिक लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।