सप्ताह कर हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है. वहीँ, मंगलवार का दिन कलयुग का देवता भगवान हनुमान जी को समर्पित है.
मंगलवार के दिन विधि विधान से हनुमानजी की पूजा करने से उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.
मंगलवार के दिन हनुमानजी को उनकी मनपसंफ चीजें चढाने से वो प्रसन्न होते हैं. और जीवन के सभी संकट, भय, रोग का नाश होता है.
मंगलवार के दिन हनुमानजी को बूंदी या बेसन के लड्डू चढ़ाये, लड्डू का भोग लगाना शुभ होता है.
हनुमान जी की पूजा में सिंदूर का विशेष महत्व है, उन्हें सिंदूर चढाने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं.
मंगलवार के दिन हनुमानजी को चमेली के फूल या चमेली के तेल चढ़ाने से, या चमेली के तेल का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति आती है.
मंगलवार के दिन हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाने से हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है.
मंगलवार को आम या केला का फल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होती है.