मंगल के इस राशि में आने से राहु-मंगल की युति होगी जिससे अंगारक योग बनेगा.
राहु-मंगल की यति से चार राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है.
वृषभ राशि वाले को कार्यक्षेत्र में दबाव, मानसिक रूप से परेशान, कारोबार-रोजगार में अड़चन, धन हानि, अधिकारियों से मतभेद हो सकती है. सावधानी रखें
सिंह राशि पर शनि की ढैय्या है ऐसे में राहु-मंगल का अंगारक योग परेशान कर सकता है. व्यापार में नुकसान हो सकता है. वैवाहिक और निजी संबंधों मनमुटाव् और दूरी बढ़ सकती है.
कुंभ राशि वालो के जीवन में शनिसाढ़े साती के कारण बड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है. कीमती चीज खो सकती है. दुर्घटनाओं को लेकर सावधानी रखें.
मीन राशि वालों का बैंक-बैलेंस बिगड़ सकता है, खर्च बढ़ेंगे, निवेश में हानि हो सकती है, नौकरी में परेशानी होगी, कोई सीक्रेट लीक हो सकता है.