फिल्म जगत से इस वक्त बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया है।

अनिल ने सुसाइड कर अपनी जान को गंवा दिया है। खबर है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ये घटना हुई है।
मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दिया है।
पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मलाइका के पिता अनिल की मौत पर पुलिस का कहना है कि वह अरोड़ा फैमिली मेंबर्स और उनके यहां काम करने वालों के बयान रिकॉर्ड करेंगे।
आत्महत्या की वजह पता करने के लिए उनका फोन भी चेक किया जाएगा।
घटनास्थल के कई वीडियोज वायरल हैं। एक वीडियो में अरबाज खान दिखाई दे रहे हैं। साथ में पुलिस भी है। बताया जा रहा है दुर्घटना का पता चलते ही अनिल अरोड़ा को हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन वह बच नहीं पाए।
अनिल अरोड़ा ने जान क्यों दी, अभी इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर अरबाज खान, अलवीरा अग्निहोत्री और अर्जुन कपूर दिखाई दिए।
बताया जा रहा है घटना के वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं। अनिल अरोड़ा की दोनों बेटियां मलाइका और अमृता दोपहर 1 बजे के बाद मौके पर पहुंच पाईं।