कुछ महीनों पहले महाकुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में छाई मोनालिसा भोसले ने केरल के मंदिर में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी की. जिसके बाद से ही मोनालिसा की शादी को लेकर परिवार ने विरोध कर रहे है. मोनालिसा और फरमान खान पर लव जिहाद के आरोप भी लगे. उनके खिलाफ शिकायत भी की गई थी.
लेकिन अब मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए , जिस डायरेक्टर ने अपने फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लीड रोल दिया था. उस डायरेक्टर पर मोनालिसा ने रोते हुए गंभीर आरोप लगाया है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वही मोनालिसा ने दिए इस इंटरव्यू में केंद्र सरकार और केरल तथा मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों मदद की गुहार भी लगते हुए नजर आ रही है. और दावा करते हुए कहा कि मुझे और मेरे पति फरमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने रोते हुए आगे कहा- "डायरेक्टर सनोज मिश्रा मेरे बारे में बहुत बुरा-भला बोल रहे थे, और वो अपनी फिल्मों का हिस्सा भी नहीं बनाना चाहते है. वही आरोप लगाते हुए आगे कहा- उनकी फिल्म का भला ही कौन हिस्सा बनना चाहेगा? बे तो खुद इतने नीच, घटिया, घिनौना और खराब इंसान है.
मोनालिसा ने आगे कहा- जो आदमी अपने फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ साथ बदतमीजी करते हैं, उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं और कहते हैं, 'मैं तुम्हें यह फ़िल्म दूंगा, तुम यह करो.' यह सब झूठ है, मनोज मिश्रा बहुत ही गंदे काम करते हैं. उनका नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आती है.
वही महाकुंभ की मोनालिसा ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से गुजारिश कर रही है की वे उनकी शादी को लेकर पति फरमान पर कोई गलत आरोप न लगाएं, मोनालिसा कहा- "हमारी शादी एक मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. यह बात देशभर में सबको पता है. डायरेक्टर चाहते हैं कि लोग आपस में लड़ें, वे हमारी शादी को 'लव-जिहाद' कह रहे हैं. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं."
मोनालिसा ने मीडिया के सामने कहा- अगर कोई भी मुझे मेरे पति फरमान से अलग करने की कोशिश की जाएगी. तो हम आत्महत्या करा लेंगे, मैं अपने पति फरमान के बिना नहीं रह सकती. और हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते है.
वही मोनालिसा ने एक और दावा किया कि फिल्म डायरेक्टर मेरे और फरमान से शादी से खुश नहीं है, इस बीच मोनालिसा के पति ने डायरेक्टर पर आरोप लगते हुए कहा- मुझे डायरेक्टर 'आतंकवादी' बता रहा था. फरमान खान ने आगे कहा- सिर्फ इसलिए कि मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है और मेरा नाम फरमान खान है, मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं. कोशिश कर रहे हैं.
आपको बता दें कि मोनालिसा और उनके पति का ये प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसपर लोग तरह-तरह कॉमेंट्स करते भी नजर आ रहे है. कई लोगो तो उन्हें खरी-खोटी भी सुना रहे है.