महाकुंभ मेले के दौरान अपनी नीली आंखों से लोगों का दिल चुराने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है.
हाल ही में मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग केरल के मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी.
जिसकी वजह से 'लव जिहाद' के आरोप लगा है, वही उनके मुस्लिम पति और उनपर पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है. लेकिन अब मोनालिसा और उनके मुस्लिम पति फरमान खान जान से मारने की धमकी दी जा रही है. जिसका खुलासा खुद मोनालिसा ने की है.
दरअसल, हाल ही में दिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ की (वायरल गर्ल) यानि मोनालिसा भोसले ने बताया कि "हमारी शादी एक मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. यह बात देशभर में सबको पता है.
डायरेक्टर सनोज मिश्रा चाहते हैं कि लोग आपस में लड़ें, वे हमारी शादी को 'लव-जिहाद' कह रहे हैं. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं."
मोनालिसा ने दिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और केरल तथा मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों मदद की गुहार भी लगते हुए नजर आ रही है. और दावा करते हुए कहा कि मुझे और मेरे पति फरमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
मोनालिसा ने रोते हुए आगे कहा- "डायरेक्टर सनोज मिश्रा मेरे बारे में बहुत बुरा-भला बोल रहे थे, और वो अपनी फिल्मों का हिस्सा भी नहीं बनाना चाहते है. वही खुद तो इतने नीच, घटिया, घिनौना और खराब इंसान है."
इस बीच मोनालिसा के पति ने डायरेक्टर पर आरोप लगते हुए कहा- मुझे डायरेक्टर 'आतंकवादी' बता रहा था. सिर्फ इसलिए कि मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है और मेरा नाम फरमान खान है, मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं.