इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी.
1 फरवरी सुबह 5 बजकर 52 मिनट से अगले दिन सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक माघ पूर्णिमा तिथि रहेगी.
इस बार माघ पूर्णिमा पर कई शुभ योग जैसे प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं.
इन शुभ योगों से कई राशियों को लाभ होगा.
माघ पूर्णिमा मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है, आपके कामों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, रचनात्मक काम से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा.
मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार में लाभ के संकेत है. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं.
वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में सही दिशा मिलेगी, काम काज के लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं.
धनु राशि के लोगों के लिए यह नया काम शुरू कर करने के लिए अच्छा समय है. निवेश में भी लाभ हो सकता है.