इंटरनेट सेंसेशन और हॉट एक्ट्रेस पूनम पांडे का हमेशा की तरह एक बार भी सुर्ख़ियों में आ गई है. वह कई बार अपनी बयानों, पोस्ट और हरकतों को लेकर विवादों के घेरे में आ चुकी है.
लेकिन अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस पूनम पांडे प्रेग्‍नेंट है और बहुत जल्द मां बनने वाली है. पूनम अपनी पोस्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट भी दिखी है.
दरअसल, कुछ घंटो पहले ही एक्ट्रेस पूनम ने अपने इंस्टग्राम में दो फोटो शेयर की है, इन फोटो में एक्ट्रेस पूनम बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. और पूनम फोटो में बेहद खुश नजर आ रही हैं.
फोटो में पूनम बाल बिखरे हुए हैं और वो बिना मेकअप के भी दिखीं है. उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा- प्रेग्नेंट लेडी, बेबी और दूध की बोतल की इमोजी बनाई है.
वही पूनम की इन फोटोज को देखकर कई फैंस को शॉट लगा तो वही कई फैंस ने उन्हें ढ़ेर सारी बधाई दे रहे है. वही कुछ ने तो पूनम से इस बच्चे के पिता का नाम भी पूछ रहे है.
आपको बता दें कि, पूनम पांडे की इन फोटो को लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं, जी हां... ऐसा इसलिए क्योंकि एक दिन बाद यानी कल अप्रैल फूल भी है.
ऐसे में कही एक्ट्रेस पूनम पांडे लोगों को अप्रैल फूल तो नहीं बना रही हैं. दरअसल, उनकी टीम ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 1 फरवरी, 2024 को सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत की झूठी खबर फैलाई थी.
फिलहाल अब देखना ये होगा कि क्या पूनम अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को अप्रैल फूल बताती हैं या फिर सच में पूनम पांडे प्रेग्नेंट हैं. या यह AI का कमाल है?