मेष राशि:- आज विवाह के लिए समय अनुकूल है, लेकिन पेश किया गया रिश्ता आपके मन को पूरी तरह न भाए, ऐसी संभावना है।
वृष राशि:- आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताए पल आपके रिश्ते को और मजबूत करेंगे।
मिथुन राशि:- आज पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है।
कर्क राशि:- आज आप प्यार का इज़हार करने या शादी का प्रस्ताव देने का मन बना सकते हैं।
सिंह राशि:- आज आपका फोकस प्रेम जीवन की बजाय काम और करियर पर अधिक रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ समय बीतेगा।
कन्या राशि:- रिश्तों में मजबूती लाने के लिए आज धैर्य से काम लें। किसी की कही सुनी बातों पर तुरंत विश्वास न करें।
तुला राशि:- आज किसी बात को लेकर साथी से तकरार हो सकती है। अपने पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक राशि:- आज प्रेमी से बातचीत में रुकावटें आ सकती हैं। दूरी और देरी के कारण मन उदास रहेगा।
धनु राशि:- बेकार की बहस रिश्ते में दूरी ला सकती है और कुछ लोगों के लिए ब्रेकअप की स्थिति भी बन सकती है।
मकर राशि:- प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। ऑफिस में किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ राशि:- आज जीवनसाथी का मूड रोमांटिक होगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपको प्रपोज भी कर सकता है।
मीन राशि:- आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आपकी लव लाइफ में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।