लोटस ने Theory 1 कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार पेश की है। इसका डिजाइन बहुत फ्यूचरिस्टिक है। इसमें EV एस्प्रिट से प्रेरित डिजाइन शामिल है।

Theory 1 का पॉइंट वेज डिजाइन अनोखा है। इसमें प्रमुख नोज ब्लेड और पतले बूमरैंग के आकार के हेडलाइट्स हैं।
इसका कैब-फॉरवर्ड डिज़ाइन मिड-इंजन एस्प्रिट की तरह है। अल्ट्रा-स्लीक टेल लाइट्स और विशाल डिफ्यूज़र इसे अलग बनाते हैं।
कार में डायहेड्रल सिंक्रो-हेलिक्स डोर्स हैं। ये दरवाजे सामने के बजाय पीछे की तरफ खुलते हैं।
Theory 1 में इंटेग्रेटेड बैटरी और रिसाइकिल कार्बन टब है। इसकी बॉडी कम्पोजिट और पॉलीकार्बोनेट से बनी है।
इस कार के मोटर और सस्पेंशन यूनिट में रेसिंग से प्रेरित पुल-रॉड डिज़ाइन है। इसमें वेरिएबल डैम्पर्स भी शामिल हैं।
कार में हेड-अप डिस्प्ले, स्पीडोमीटर, और स्टीयरिंग व्हील पर छोटी स्क्रीन दी गई है। हेडरेस्ट में स्पीकर भी हैं।
स्टीयरिंग व्हील और पैडल ड्राइवर की तरफ मूव करते हैं। ड्राइवर इन्हें अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
Theory 1 में स्टीयर-बाय-वायर फीचर है। यह हर मोड़ पर सटीकता और बेहतर कंट्रोल प्रोवाइड करता है।
इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम और 70kwh बैटरी है। बैटरी को पीछे की मोटर के करीब रखा गया है।
दोनों मोटर मिलकर 986 bhp की पावर जनरेट करती हैं। यह कार 2.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है।
Theory 1 की टॉप स्पीड 320 km/h है। कंपनी का दावा है कि यह कार 402 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है।