लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है जो खराब हो जाए तो शरीर में कई समस्याएँ होने लगती है. हालाँकि लिवर खराब होने से पहले शरीर में कई लक्षण दिखते हैं.
पेट ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द और सूजन होना लिवर खराब होने से पहले के लक्षण हैं.
अच्छे खानपान और बिना काम काज किये भी थकान और कमज़ोरी रहना.
स्किन और आंखों में पीलापन लिवर खराब होने के लक्षण हैं.
मतली और उल्टी जैसा लगना, भूख में कमी लिवर खराब होने के लक्षण हैं.
लिवर खराब होने पर हाथ- पैरों और टखनों में सूजन होने लगती है.
लिवर खराब होने पर त्वचा पर लगातार खुजली होने लगती है.
पेशाब और मल का रंग बदलना लिवर खराब होने के संकेत हैं.