Lava ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Lava Agni 3 भारत में लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर अपने ड्यूल डिस्प्ले और आईफोन जैसे एक्शन बटन के कारण चर्चा में है।

Lava Agni 3 में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1200 x 2652 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स बड़ा सकते है।
Lava Agni 3 की खासियत यह है कि इसमें एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी गई है। यह डिस्प्ले 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन है और इसका इस्तेमाल कैमरा मॉड्यूल के पास किया गया है।
Lava Agni 3 में मेडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 4nm तकनीक पर आधारित है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस काफी तेज और स्मूथ हो जाती है। इसके साथ Mali-G615 MC2 जीपीयू भी दिया गया है।
फोन में 8GB LPDDR5 RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्टोरेज ऑप्शन यूजर्स को अच्छी स्पीड और ज्यादा डेटा स्टोर करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही, फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Lava Agni 3 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबा बैटरी बैकअप भी मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Agni 3 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है। OIS सपोर्ट के साथ यह कैमरा शानदार फोटोग्राफी अनुभव देता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Lava Agni 3 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा साफ और स्पष्ट सेल्फी लेने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Lava Agni 3 को IP64 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव करता है। यह फोन हररोज इस्तेमाल के दौरान होने वाले नुकसान से भी सुरक्षित रहता है।
Lava Agni 3 को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत बिना चार्जर के 20,999 रुपये से शुरू होती है। चार्जर के साथ कीमत 22,999 रुपये है। यह फोन प्रिस्टीन ग्लास और हीदर ग्लास कलर में उपलब्ध है।
Lava Agni 3 की बिक्री 9 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग 4 अक्टूबर 2024 से ही चालू हो गई है।
इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत यूजर्स को 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बिना चार्जर के फोन पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी है।
Lava ने अपने यूजर्स के लिए एक खास Agni मित्र सर्विस पेश की है। इसके तहत अगर फोन एक साल के अंदर खराब हो जाता है, तो कंपनी फ्री में रिप्लेसमेंट देगी। यह सेवा घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यूजर्स को कोई परेशानी न हो।
Lava Agni 3 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS और NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। इसका वजन 212 ग्राम है और यह फोन काफी स्टाइलिश और मजबूत डिज़ाइन के साथ आता है।