ज्यादा लौंग खाने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं और उसके कारण स्किन में खुजली, जलन, सूजन, लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पुरुष यदि जरूरत से ज्यादा लौंग का सेवन करें तो इससे उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम हो सकता है जिससे उनकी यौन क्षमता प्रभावित हो सकती है।
ज्यादा लौंग खाने से खून पतला हो जाता है ऐसे में चोट लगने पर खून के प्रवाह को रोकना मुश्किल होता है।
लौंग का अधिक सेवन कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है।
लौंग का अधिक सेवन किडनी और लीवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
लौंग की तासीर बेहद गर्म होती है। गर्भावस्था में लौंग का सेवन ज्यादा करने से शुरूआती दिनों में ब्लीडिंग और मिसकैरेज होने तक की संभावना होती है।
स्तनपान कराने वाली माताओं को भी लौंग का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए वरना बच्चे को दिक्कतें हो सकती हैं।
कुछ लोगों के शरीर में ज्यादा लौंग खाने से ब्लड क्लाॅटिंग शुरू हो सकती है।